शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. सुनील अग्रवाल को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी
देहरादून : निजी कॉलेज एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष एवं ऑल इंडिया अनऐडेड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ल्ड हुमन राइट्स प्रोटक्शन कमिशन (विश्व मानवाधिकार सुरक्षा आयोग) में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें आयोग की आजीवन अंतरराष्ट्रीय सदस्यता भी प्रदान की गई है।
डॉ. अग्रवाल की यह नियुक्ति शिक्षा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक योगदान, सामाजिक सरोकारों में सक्रिय सहभागिता तथा मानवाधिकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए की गई है। आयोग द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में उनके कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
इस अवसर पर डॉ. सुनील अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे मानवाधिकारों के संरक्षण, शिक्षा के विकास तथा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न संस्थानों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

