Wednesday, July 15, 2026
Latest:
उत्तराखंड

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड शासन ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक का जारी किया आदेश 

देहरादून : उत्तराखंड शासन ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक का आदेश जारी किया है, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह के निधन पर यह फैसला लिया है। बता दें कि उत्तराखंड शासन के सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह के निधन के चलते राज्य में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक रखने का आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत सात दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झूका रहेगा। इसके साथ ही आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय शोक के दिनों में कोई भी शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *