सावधान: देहरादून में आज भाजपा और कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
देहरादून : देहरादून में आज भाजपा और कांग्रेस पार्टी बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इस दौरान शहर की मुख्य सड़कें पैक रहने वाली है। देहरादून पुलिस ने दोनों पार्टियों के प्रोटेस्ट के मद्देनजर ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।
देहरादून में आज BJP और कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
बता दें शुद्धिकरण मामले को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस आज मुख्यमंत्री आवास कूच करेगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के जुटने की संभावना है। वहीं भाजपा भी कांग्रेस के कथित ‘जातिवादी नैरेटिव’ और हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के विरोध में मंडल स्तर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं के सामने धरना-प्रदर्शन करेगी। आमजनता को समस्या न हो इसके चलते पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है।
वैकल्पिक मार्ग
- चकराता रोड घंटाघर से मसूरी जाने वाले वाहन चालक बुद्धा चौक, क्रॉस रोड, सर्वे चौक, सहस्रधारा क्रॉसिंग, सहस्रधारा रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
- वहीं जोगीवाला और रिस्पना की ओर से हाथीबड़कला, न्यू कैंन्ट रोड जाने वाले वाहन चालक जोगीवाला, रिस्पना से क्रॉस रोड बुद्धा चौक घंटाघर बिंदाल होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
- लोकभवन, मुख्यमंत्री आवास मार्ग से दिलाराम चौक जाने वाले वाहन चालक बिंदाल, घंटाघर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
- बल्लूपुर चौक, कैंट क्षेत्र से दिलाराम चौक जाने वाले वाहन चालक लोकभवन तिराहा, सर्किट हाउस चौकी, जोहड़ी गांव, जाखन होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
- राजपुर रोड से सेन्ट्रियो मॉल, हाथीबडकला, लोकभवन जाने वाले वाहन चालक बिन्दाल से गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगे।

