Thursday, July 23, 2026
Latest:
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम हुआ बेहाल, मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन रहेगा ऐसा हाल !

देहरादून : उत्तराखंड में इन दिनों ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क है और चटख धूप खिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में 18 दिसंबर तक मौसम शुष्क तो रहेगा, लेकिन  बीते कुछ दिनों से ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर चलेगी. इससे तापमान में असर पड़ेगा। दिन के मुकाबले रात का तापमान भारी गिरावट दर्ज करेगा। खासकर उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इस साल सर्दियों में अच्छी बर्फबारी होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *