Friday, April 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड

टिहरी:  वाहन दुर्घटना में मृतकों की संख्या हुई चार, चार की हालत नाजुक

टिहरी : टिहरी जिले के गजा मोटर मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग अभी भी घायल है। बता दें कि हादसे में 14 घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया जबकि चार की हालत गम्भीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन के गजा मार्ग पर दुवाकोटी के पास हुई सड़क दुर्घटना के 14 लोगों को उपचार हेतु एम्स भर्ती कराया गया। ट्रॉमा विभाग के चिकित्सकों के अनुसार घायलों में से गौतम (20 वर्ष) मृत स्थिति में था और उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था, जबकि अन्य घायलों में से चार की हालत गम्भीर बनी हुई है।

घायलों की पहचान पूजा (23 वर्ष), साक्षी (19 वर्ष), दीपा (28 वर्ष) और कलावती (60 वर्ष) शामिल हैं। अन्य घायलों में तनवी (01 वर्ष), राकेश (40 वर्ष), विकास पांडेय (33 वर्ष), सिमरन (11 वर्ष), मास्टर शिवांश (08 वर्ष), अदिति (01 वर्ष), प्रकाशी (40 वर्ष), विमला देवी (26 वर्ष) और वीरेन्द्र सिंह पुंडीर (54 वर्ष) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *