Friday, April 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड

अप्रैल माह से SIR प्रक्रिया शुरू, CEO डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक, आईटी वॉलंटियर्स करेंगे बीएलओ की मदद

देहरादून : उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में SIR के लिए तैनात नोडल अधिकारियों की बैठक ली और तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

सीईओ ने बैठक में बताया कि प्रदेश के सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स के साथ आईटी वॉलंटियर्स की तैनाती की जा रही है। ये सभी वालंटियर्स गणना प्रपत्र के डिजिटलाइजेशन में सहायता करेंगे। इसके साथ ही गणना प्रपत्र बांटने और उसके संकलन में भी सहायता करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपर सचिव ग्राम्य विकास और निदेशक शहरी विकास विभाग को निर्देश दिए कि इस संबंध में जल्द से जल्द तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को इस अभियान में शामिल किया जाए।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गढ़वाल और कुमाऊं आयुक्तों को भी मैपिंग पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। इस मौके पर निदेशक शहरी विकास विनोद गिरी गोस्वामी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र, अपर सचिव झरना कमठान, निदेशक महिला बाल विकास बीएल राणा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, निदेशक एसआईसी मनीष जुगरान, अपर निदेशक आईटीडीए तीरथ पाल, उप निदेशक सूचना रवि बिजारनियां सहित गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अपर आयुक्त शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *