Monday, September 7, 2026
Latest:
उत्तराखंड

CM Dhami: संत समाज ने मुख्यमंत्री धामी को बताया सनातन धर्म का रक्षक, धामों के मुद्दे पर कड़े कानून बनाने पर सीएम धामी का किया अभिनंदन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में चारों धामों के नाम का दुरुपयोग रोकने एवं कार्रवाई के लिए कड़े कानून बनाने को लेकर जारी हुए प्रस्ताव पर महामंडलेश्वर, महंतों और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों ने आज बैठक कर खुशी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय से चारधामों के साथ अन्य ट्रस्ट या समितियों के नाम का कोई दुरुपयोग नहीं कर सकेगा। संतों एवं महंतों ने इस ऐतिहासिक निर्णय पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन करने का निर्णय लिया और इसे लेकर उन्होंने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *