Monday, September 7, 2026
Latest:
उत्तराखंड

देहरादून में भारी बारिश का रेड अलर्ट , सोमवार को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए निर्देश 

देहरादून : उत्तराखंड के कई जिलों में एक बार फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के कई जिलों में 19 से 23 जुलाई तक बारिश का अलर्ट है. इसके लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है. बारिश के अलर्ट को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की गई है. राजधानी देहरादून में कल कक्षा 1 से 12 वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे. इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी नहीं खुलेंगे. जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने इससे जुड़े आदेश जारी कर दिये हैं. नैनीताल जिले में भी स्कूलों की कल छुट्टी रहेगी.

बारिश के अलर्ट को देखते हुये कई जिलों में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी घोषित की गई है. इन जिलों में देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ शामिल है. इन जिलों में डीएम ने बारिश के अलर्ट और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुये स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किये हैं.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के लिए 19 से 23 जुलाई तक पांच दिनों का जिला स्तरीय मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के ज्यादात हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. 19 और 20 जुलाई को देहरादून, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार, पौड़ी और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश भी हो सकती है.

21 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. जबकि, 22 और 23 जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *