उत्तराखंड

रेलवे चलाएगा 18,262 समर स्पेशल ट्रेन ट्रिप, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैश्नवी ने की समीक्षा

नई दिल्ली : गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे बड़े पैमाने पर समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैश्नवी ने नई दिल्ली में अधिकारियों के साथ बैठक कर समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की प्रगति की समीक्षा की।

रेल मंत्रालय के अनुसार, 15 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 के बीच भारतीय रेलवे 18,262 समर स्पेशल ट्रेन ट्रिप चलाने की योजना पर काम कर रहा है। अब तक 11,878 ट्रेन ट्रिप अधिसूचित किए जा चुके हैं, जबकि शेष ट्रेनों की सूचना भी जल्द जारी की जाएगी। रेलवे का कहना है कि यह व्यापक योजना बेहतर रैक उपलब्धता, अनुकूलित शेड्यूलिंग और लगातार मॉनिटरिंग के आधार पर तैयार की गई है।

रेलवे द्वारा नई दिल्ली मुंबई (एलटीटी, सीएसएमटी, पुणे सहित), सूरत (उधना सहित), अहमदाबाद और बेंगलूर जैसे प्रमुख स्टेशनों और रूटों पर यात्रियों की आवाजाही को सुचारु बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
पश्चिम रेलवे ने उधना स्टेशन पर रियल टाइम क्राउड मैनेजमेंट, अतिरिक्त ग्राउंड सपोर्ट और बेहतर ट्रेन संचालन के जरिए यात्रियों को राहत पहुंचाने की दिशा में सक्रिय पहल की है। खासतौर पर अपने गृह नगर जाने वाले यात्रियों के लिए बोर्डिंग प्रक्रिया को आसान और व्यवस्थित बनाया गया है।

उधना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 09175 उधना-दुर्गापुर स्पेशल में यात्रियों को क्रमबद्ध तरीके से बैठाया गया, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुगम और व्यवस्थित रही। वहीं ट्रेन संख्या 19045 उधना-थावे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में आरपीएफ कर्मियों ने यात्रियों को सुरक्षित और अनुशासित तरीके से ट्रेन में चढ़ाने में मदद की। पूरे बोर्डिंग और सीटिंग प्रबंधन को व्यवस्थित रूप से संचालित किया गया ताकि भीड़ नियंत्रण बना रहे और यात्रियों को परेशानी न हो।भारतीय रेलवे ने कहा कि गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए यात्रियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय योजना और त्वरित संचालन जारी रहेगा। रेलवे का दावा है कि इन लक्षित प्रयासों से सेवा वितरण में सुधार होगा और यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और परेशानी मुक्त यात्रा अनुभव मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *