Monday, September 7, 2026
Latest:
उत्तराखंड

शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पौड़ी के गबर सिंह बिष्ट को नेशनल टीचर अवॉर्ड 2026 से किया सम्मानित

दिल्ली/ देहरादून : शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया। इनमें केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, आदर्श जनजातीय स्कूल और पीएम श्री स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं।

शिक्षक दिवस पर पौड़ी के गबर सिंह बिष्ट को किया राष्ट्रपति ने सम्मानित

शिक्षक दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पौड़ी जिले के शिक्षक को सम्मानित किया। बता दें नैनीडांडा विकासखंड स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्याखांद के प्रधानाध्यापक गबर सिंह बिष्ट को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।

शिक्षकों का चयन कैसे हुआ?

बता दें सम्मानित किए शिक्षकों ने बच्चों की पढ़ाई को आसान और दिलचस्प बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए। जिसके लिए उन्हें ये सम्मान दिया गया है। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, नेशनल अवॉर्ड के लिए 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों से 48 टीचर्स चुने गए हैं। इनका चयन स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने तीन चरणों में किया। यह प्रक्रिया जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पूरी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *