Saturday, October 3, 2026
Latest:
उत्तराखंड

बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा

चंपावत : जनपद में पहली बार चार अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बैठक की व्यवस्थाओं को समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के लिए अधिकारियों की टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने मुख्य आयोजन स्थल, रूट प्लान और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने आयोजन स्थल और आसपास की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा तैयारियों की लगातार निगरानी करने को कहा, ताकि कैबिनेट बैठक का सुचारू और सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार, एसडीएम नीतू डांगर, तहसीलदार पिंकी आर्या समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *