राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अर्पित की श्रद्धांजलि
देहरादून : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सचिवालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भारतखंडे संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ का सामूहिक गायन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नितेश कुमार झा, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे और नवनीत पांडेय सहित सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

