Thursday, July 23, 2026
Latest:
punjabउत्तराखंड

जगरांव में शराब के नशे में धुत्त बस ड्राइवर ने बच्चों से भरी स्कूल बस को दीवार में ठोका,ग्रामीणों ने की पिटाई 

पंजाब: जगरांव में एक निजी स्कूल बस ड्राइवर ने शराब के नशे में स्कूल बस को दीवार में ठोक दिया। इस हादसे में बच्चे बाल-बाल बच गए वहीं गांव के लोगों ने बस ड्राइवर को पकड़ कर पीट दिया। ड्राइवर शराब के नशे में पूरी तरह से धुत्त था।

ड्राइवर ने बताया कि उसने रात को शराब पी थी, इस दौरान कुछ शराब बच गई तो उसने सुबह उठते पी ली। इसके बाद वह अलग-अलग चार गांवों से 15-16 बच्चे लेकर गांव पहुंचा। वहां पर नशा ज्यादा होने के कारण बस अनियंत्रित होकर सीधे एक घर की दीवार के साथ जाकर टकरा गई टक्कर की आवाज सुन कर लोग घरों से बाहर आए और पहले बच्चों को बस से बाहर निकला। फिर ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस ड्राइवर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *