Friday, April 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड

हरिद्वार के बहादराबाद में नशे में युवक ने कांवड़ से की छेड़खानी, गुस्साए कांवड़ियों ने की मारपीट, पुलिस ने कराया मामला शांत 

हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में नशे की हालत में कांवड़ छेड़ने पर कांवड़ यात्रियों ने युवक को पीट दिया। घटना रविवार देर रात की है। बाजार चौकी से 50 मीटर दूरी पर पीपल पेड़ के पास सहारनपुर के कुछ कांवड़ यात्री जल भर कर अपने गंतव्य को जा रहे थे। थक जाने के कारण रास्ते में कावड़ रख के वह आराम कर रहे थे। नशे की हालत में एक युवक ने कांवड़ से छेड़खानी करना शुरू कर दिया।

जिसके बाद आक्रोशित कांवड़ यात्रियों ने युवक से मारपीट शुरू कर दी। इसके चलते आस पास से गुजर रहे कांवड़ यात्री भी वहां एकत्र हो गए, जिससे सड़क पर जाम की स्तिथि बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को चौकी ले गई साथ ही 50 से अधिक कांवड़ यात्री भी चौकी पहुंच गए। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी नशे की हालत में होने के चलते अपना नाम पता सही से नही बता पा रहा है। पुलिस ने फिलहाल मामला शांत कराया और कांवड यात्रियो को गंतव्य की ओर भेजा। पुलिस के अनुसार युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *