उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट , 946 सड़कें और 15 पुल क्षतिग्रस्त, देहरादून समेत 4 जिलों में येलो अलर्ट
चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 25 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी जिलों में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना हैं। मौसम विभाग के अनुसार 26 से 28 अगस्त तक भी पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों में हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।

