Thursday, July 23, 2026
Latest:
उत्तराखंड

हल्द्वानी -(बड़ी खबर) संडे के दिन भी कमिश्नर का एक्शन, यहां मारा छापा

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत में आज बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन की एक गोदाम में छापेमारी की है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। छापेमारी के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी मौजूद रही।

 

यह कार्रवाई ख़्वाजा मस्जिद के पास किदवई नगर में की गई है। जहां पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ी गई है। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत कार्रवाई में जुटे हुए हैं, उनके द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि शहर में किसी भी तरह से प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री न की जाए। जो भी उसका इस्तेमाल करता है, उसके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है। जहां भी ऐसे गोदाम पाए जाते हैं उन पर छापेमारी की जाए, ऐसे में आज उनके द्वारा यह कार्रवाई की गई है। साथ ही जुर्माने का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *