Thursday, November 26, 2026
Latest:
उत्तराखंड

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने संविधान दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 

देहरादून : राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने संविधान दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन एवं आचरण में अपनाने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकृत किया था। यह ऐतिहासिक दिवस भारतीय लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार होने के साथ ही प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, कर्तव्यों और गरिमा की रक्षा का सशक्त माध्यम भी है।

उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी चिंतन, अथक प्रयासों और समर्पण से देश को ऐसा संविधान प्राप्त हुआ, जो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों पर आधारित है। राज्यपाल ने कहा कि संविधान दिवस हमें अपने संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ मूल कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *