उत्तराखंड

उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों के लिए Good News, मुख्यमंत्री धामी ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के कार्मिकों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते में वृद्धि को मंजूरी प्रदान की है। केंद्र सरकार की तर्ज पर 1 जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह कर दिया गया है। इस निर्णय से राज्य के हजारों कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए करीब ₹50 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति भी दी है। चम्पावत जिले के कोतवाली पंचेश्वर में टाइप-2 के 6 आवासों एवं चाहरदीवारी निर्माण के लिए ₹3.13 करोड़, नैनीताल जिले के हल्द्वानी फायर स्टेशन में टाइप-2 के 64, टाइप-3 के 8 और टाइप-4 के 4 आवासों के निर्माण हेतु ₹36.64 करोड़ तथा चम्पावत के ही थाना रीठासाहिब में टाइप-2 के 6 और टाइप-3 के 1 आवास के निर्माण के लिए ₹3.47 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

वहीं अल्मोड़ा के मौलेखाल बाजार में पार्किंग निर्माण के लिए ₹5.91 करोड़ और चमोली जनपद के थराली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्वालदम बाजार में वाहन पार्किंग के निर्माण हेतु ₹61.57 लाख की धनराशि भी मंजूर की गई है।

सरकार के इन फैसलों को एक ओर जहां कर्मचारियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर विभिन्न क्षेत्रों में आवास और पार्किंग जैसी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय लोगों को भी सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *