Thursday, July 23, 2026
Latest:
उत्तराखंडराजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अनुच्छेद 370 पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, बोले-अब पीओके के आखिरी कांटे को भी निकाले सरकार, इस काम में पूरा देश है साथ

देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बोले-अब पीओके के आखिरी कांटे को भी निकाले सरकार, इस काम में पूरा देश है साथ ,जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वागत किया है। कहा, सुप्रीम कोर्ट ने इस देश के एक और कटु प्रसंग का सर्व स्वीकार्य समाधान निकाला है, इसके लिए कोर्ट को धन्यवाद दिया जाना चाहिए। अब केंद्र सरकार को पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) का भी हल निकाल देना चाहिए, इस काम के लिए पूरा देश साथ है। अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा, अनुच्छेद 370 लागू करना कोई भूल नहीं थी, बल्कि जिस वक्त यह लागू किया गया, उस वक्त की ऐतिहासिक जरूरत थी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा पाकिस्तान के आक्रामक रवैये और कुछ वैश्विक शक्तियों के षड्यंत्र का मुकाबला करने के लिए कश्मीर की जनता को विश्वास में लेने के लिए अनुच्छेद 370 लागू किया गया था। समय के साथ हर सरकार ने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हल्का किया। अब सुप्रीम कोर्ट ने एक सर्व स्वीकार्य समाधान निकाल दिया।

उन्होंने कहा हमारा मानना है कि अब जब अनुच्छेद 370 का प्रसंग अंतिम रूप से समाप्त हो गया है। तब, पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के अंतिम कांटे को भी उखाड़ फेंकना चाहिए। इसके लिए संसद का संकल्प भी है। पीओके भारत का अभिन्न हिस्सा है। आज का पाकिस्तान आर्थिक रूप से विपन्न, टूटा और बंटा हुआ पाकिस्तान है। पीओके में भी असंतोष है। इस कांटे को भी सरकार निकाल बाहर करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *