Thursday, July 23, 2026
Latest:
उत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के “पुलिस लाइन पर हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति न मिलने” पर भड़के कांग्रेसी,डीजीपी ऑफिस के अंदर जमकर गरजे अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य

देहरादून: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के देहरादून आगमन पर “पुलिस लाइन पर हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति न मिलने” के विरोध में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस कार्यकताओं के साथ पुलिस मुख्यालय डीजीपी ऑफिस के अंदर दिया धरना।

प्रशासन के तानाशाही रवैया के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पुलिस मुख्यालय में धरने पर बैठे, उनके साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्य कर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा डी जी पी दफ्तर में अंदर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई जिस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी भी पुलिस कर्मियों से उलझते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *