Friday, April 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मसूरी दौरे पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने की भ्रमण कार्यक्रम की समीक्षा

देहरादून : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 28 नवंबर को लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी, मसूरी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की। मुख्य सचिव ने आयुक्त गढ़वाल मण्डल, पुलिस महा निरीक्षक गढ़वाल रेंज, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून सहित सभी संबंधित अधिकारियों को समस्त सुरक्षा व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

इस बैठक में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, एडीजी ए. पी. अंशुमान, आईजी के. एस. नगन्याल, सचिव पंकज कुमार पाण्डेय, दीपेन्द्र चौधरी, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर सचिव सोनिका सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *