Friday, April 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों, शासन व प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों को दिया धन्यवाद

गैरसैण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैण में आयोजित विधानसभा के मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों, शासन व प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों को धन्यवाद दिया है।

मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में आम जनता से भेंट कर जन समस्यायें सुनी तथा अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री आवास भराडीसैण में रात्रि विश्राम किया।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को गैरसैंण के समग्र विकास का आश्वासन देते हुए कहा कि भराड़ीसैंण में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा ग्रीष्मकालीन राजधानी के अनुरूप गैरसैंण क्षेत्र के अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जाएगा। रात्रि प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने कई जन प्रतिनिधियों से भी भेंट की तथा राज्य के विकास से जुडे विषयों पर उनसे चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *