Monday, June 29, 2026
Latest:
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की विधिवत पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की करी कामना 

गुवाहाटी/देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामख्या मंदिर में दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने माँ कामाख्या से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए देवभूमि उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, विकास एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ कामाख्या का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *