Thursday, July 23, 2026
Latest:
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने मथुरा में साध्वी ऋतंभरा के षष्ठिपूर्ति महोत्सव में किया प्रतिभाग 

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मथुरा में साध्वी ऋतंभरा के षष्ठिपूर्ति महोत्सव में प्रतिभाग कर उन्हें सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि साध्वी ऋतंभरा का व्यक्तित्व अद्भुत और कृतित्व अकल्पनीय है, उनके मुखारबिंदु से श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के समय प्रखर उद्बोधन सुनकर वे स्वयं बहुत प्रभावित हुए थे।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का सौंदर्यीकरण तथा हेमकुन्ट साहिब के लिए रोपवे के निर्माण से हम मंदिरों का ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति का भी संरक्षण और संवर्धन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *