Friday, April 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती पर किया भावपूर्ण स्मरण ,कहा आंदोलन में यह घटना मील का पत्थर साबित हुई

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ का उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ को पेशावर कांड का महानायक बताते हुए कहा कि उन्होंने देश की आजादी के लिए आन्दोलनरत निहत्थी जनता पर गोली चलाने के आदेश को न मानकर देशभक्ति और साहस का परिचय दिया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के आंदोलन में यह घटना मील का पत्थर साबित हुआ, जिसने देश की आजादी के लिए एक क्रांतिकारी आधार तैयार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *