Friday, April 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया 5 दिवसीय वीर शिरोमणि माधव सिंह भंडारी राजकीय औद्योगिक कृषि विकास मेले का शुभारंभ 

टिहरी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मलेथा, जिला टिहरी गढ़वाल में वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी की स्मृति में आयोजित 5 दिवसीय राजकीय औद्योगिक कृषि विकास मेला का शुभारंभ किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर विभिन्न स्कूलों एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली गई मार्च पास्ट रैली को सलामी दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मलेथा में वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी के स्मारक में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा निर्मित ऐतिहासिक गूल का अवलोकन कर उन्हें नमन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *