Thursday, July 23, 2026
Latest:
उत्तराखंडमनोरंजन

मुख्यमंत्री धामी ने ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भवन के भूतल पर लगायी गयी वॉल पेंटिंग का किया अवलोकन,बच्चों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग की करी प्रशंसा 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भवन के भूतल पर लगायी गयी वॉल पेंटिंग का अवलोकन किया। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बाल देख रेख संस्था के बच्चों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग की उन्होंने प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि इन पेंटिंगों में प्रकृति के सौंदर्य के प्रति बालमन की कल्पनाओं के सजीव दर्शन होते हैं।इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *