Saturday, June 6, 2026
Latest:
उत्तराखंड

Breaking News: हरिद्वार रोड पर आग का गोला बनी वोल्वो बस, आसमान में उठता दिखा काला धुआं, ड्राइवर की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान 

हरिद्वार : उत्तराखंड के उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आकर आग का गोला बन गई।

हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रही एक वोल्वो बस में अचानक भीषण आग लग गई। घटना सर्वानंद घाट के पास हुई, जहां कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

गनीमत रही कि चालक ने समय रहते स्थिति भांप ली और सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित नीचे उतार दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस से ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *