Thursday, July 23, 2026
Latest:
उत्तराखंड

Breaking : मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित ‘हिन्दी दिवस समारोह-2024’ में किया प्रतिभाग

देहरादून : राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखण्ड भाषा संस्थान देहरादून द्वारा आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम

स्कूली छात्र-छात्राओं ने गर्मजोशी के साथ किया सीएम धामी का स्वागत

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी हमारी परंपराओं और विरासत का प्रतीक है। यह हमारी परंपराओं और हमारी विरासत का बोध कराने वाला एक सतत अनुष्ठान भी है। हिन्दी के प्रति हमारी निष्ठा और समर्पण से ही हम इसे विश्व की प्रमुख भाषाओं में बनाए रख सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भाषा ही किसी देश की संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। हिंदी भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे अधिक लोकप्रिय भाषाओं में से एक है। हिन्दी का गौरव बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *