उत्तराखंड

लोकपर्व हरेला पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

देहरादून : लोकपर्व हरेला के अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के विभिन्न स्थानों पर फलदार, शहतूत और छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

गणेश जोशी ने प्रेमनगर स्थित रेशम निदेशालय में शहतूत सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए। इसके बाद ग्राम पंचायत सिनौला में वरिष्ठ कार्यकर्ता विक्रम बोहरा के आवासीय परिसर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी पौधारोपण किया।

उन्होंने कहा कि हरेला उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति के प्रति आस्था और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। यह पर्व हरियाली, कृषि, पशुपालन और समृद्धि का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है।

इस दौरान ज्योति कोटिया, राजीव गुरुंग, संध्या थापा, अनुराग सिंह, कृषि निदेशक दिनेश कुमार, रेशम निदेशक प्रदीप सिंह, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *