Thursday, July 23, 2026
Latest:
उत्तराखंड

हल्द्वानी में हादसा: अज्ञात वाहन ने सिपाही को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

हल्द्वानी : हल्द्वानी से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां चोरगलियां रोड पर सोमवार सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर से सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सिपाही भोटिया पड़ाव चौकी में तैनात था। मृतक सिपाही की पहचान आशिक अली (40) पुत्र शाहिद अली के रूप में हुई है। नौशर पीलीभीत रोड खटीमा का रहने वाला है। घटना की जानकारी के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *