देहरादून पैनेसिया अस्पताल के ICU में लगी आग, हॉस्पिटल में मचा हड़कंप ,सभी मरीज सुरक्षित, घटना की होगी जांच

पैनेसिया हॉस्पिटल के ICU में आग की घटना सुबह 9:30 के बाद घटी. मौके पर पहुंचे गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि यह अस्पताल पैनेसिया ग्रुप द्वारा लीज पर लिया गया है. सुबह जब ICU में आग लगी तो पूरे अस्पताल में 10-12 अधिक लोग थे.

जिस ICU में आग लगी उसने 6 लोग भर्ती थे. सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया और दूसरे अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है. एक केस जो सबसे अधिक नाजुक था उसे कैलाश हॉस्पिटल रेफर किया गया है. गढ़वाल कमिश्नर ने बताया कि प्रथम दृश्य यह घटना AC में आग लगने से प्रतीत नजर आ रही है. हालांकि, इसकी जांच में साफ होगा कि क्या हुआ था. लापरवाही को लेकर अभी कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है.

