मुख्यमंत्री धामी ने UPSC में चयनित शांभवी, प्रिया और सौम्या को दी बाधाई, कहा इन बेटियों ने परिवार के साथ प्रदेश का भी नाम किया रोशन
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में चयनित शांभवी तिवारी निवासी किच्छा, प्रिया चौहान काशीपुर और सौम्या गर्ब्याल निवासी भीमताल से अपने निजी आवास नगला तराई (जनपद ऊधमसिंह नगर) में संवाद कर बधाईयां दी। मुख्यमंत्री ने कहा बेटियों ने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों बेटियों की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और उनके समर्पण, अनुशासन व मेहनत का परिणाम है।


मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा में चयनित तीनों बेटियों को पुस्तक,उपहार व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस सफलता के लिए बधाईयां दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बेटियों के परिजनों से भी वार्ता की व बधाईयां दी ।

