Thursday, July 23, 2026
Latest:
UTTAR PRADESHउत्तराखंड

IIT-BHU छात्रा से गैंगरेप के 2 आरोपी रिहा, हाईकोर्ट से मिली जमानत, 7 महीने बाद बाहर आए कुणाल और आनंद,एक सलाखों के पीछे

उत्तरप्रदेश : दोस्त के साथ टहलने निकली आईआईटी-बीएचयू की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। एक आरोपी की जमानत अर्जी पर अभी सुनवाई होनी है। जिन आरोपियों को जमानत मिली है, उनमें बृज इन्क्लेव कॉलोनी निवासी कुणाल पांडेय और आनंद उर्फ अभिषेक चौहान शामिल हैं। तीसरा आरोपी सक्षम पटेल अभी सलाखों के पीछे है। तीनों आरोपी 31 दिसंबर 2023 को लंका थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *