Saturday, July 18, 2026
Latest:
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, मैदानी इलाकों में धुंध तो पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार

देहरादून: उत्तराखंड में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात होने से मैदानी इलाको तक ठंड अब बढ़ने लगी है। इसी के साथ ही तापमान में भी गिरावट की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज शुष्क बने रहने की संभावना है। इसके साथ ही देहरादून समेत कई मैदानी इलाकों में सुबह के समय धुंध छाई रहने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार एक सप्ताह के बाद जैसे ही उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी, पहाड़ों की ठंड मैदानी क्षेत्र में भी दस्तक देगी। हालांकि इस सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *