Wednesday, July 22, 2026
Latest:
उत्तराखंड

व्यावसायिक प्रशिक्षकों और 30 हजार छात्रों के भविष्य पर संकट, मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन 

देहरादून : समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के स्थगित होने और अनुबंध अवधि नहीं बढ़ाए जाने के विरोध में जन संघर्ष मोर्चा ने शासन में दस्तक दी। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर.के. सुधांशु से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

नेगी ने बताया कि राज्य के 200 विद्यालयों और 28 स्पोक विद्यालयों में संचालित व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम की अनुबंध अवधि 31 मार्च 2026 को समाप्त हो गई थी। साढ़े तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कार्यक्रम का नवीनीकरण नहीं होने से 296 व्यावसायिक प्रशिक्षक बेरोजगार हैं, जबकि करीब 25 से 30 हजार छात्रों की पढ़ाई और भविष्य प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम युवाओं को कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके बंद रहने से प्रशिक्षकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है और छात्रों का भविष्य भी अधर में लटक गया है।मोर्चा ने सरकार से कार्यक्रम को तत्काल पुनः शुरू करने और प्रशिक्षकों का अनुबंध बढ़ाने की मांग की है। प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *