Tuesday, July 14, 2026
Latest:
उत्तराखंड

जनभागीदारी से विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करेगा भाजपा संगठन : बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग

देहरादून :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने कहा कि भाजपा संगठन जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ‘सेवा ही संगठन’ की भावना को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

देहरादून में आयोजित भाजपा उत्तराखंड की संगठनात्मक बैठक में तरुण चुग ने प्रदेश में चल रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, सांसद, विधायक, कैबिनेट मंत्री एवं जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।

बैठक से पहले तरुण चुग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य को जनभागीदारी के माध्यम से साकार करने तथा सेवा ही संगठन अभियान को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की।मीडिया से बातचीत में तरुण चुग ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों के लिए 36,585 करोड़ रुपये की कर्जमाफी योजना लागू करने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की किसान हितैषी सोच का प्रमाण है।

चुग ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बताएं कि किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी का चुनावी वादा कब पूरा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब का किसान आज भी कर्ज, फसल संकट और अधूरे वादों के बोझ तले दबा हुआ है तथा राज्य सरकार को इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *