Saturday, July 25, 2026
Latest:
उत्तराखंड

पौड़ी हादसा : अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी कार, तीन साल की बच्ची की मौत, 4 घायल

पौड़ी: पौड़ी गढ़वाल ज़िले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। लैंसडौन धूरा मार्ग पर यहां पर्यटकों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में एक तीन वर्षीय बच्ची की माैत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के रोहतक के पर्यटक लैंसडाउन घूमने आए थे। बताया गया है कि वे लोग धूरा स्थित एक रिजाॅर्ट में रुके। शनिवार देर रात वो रिजाॅर्ट में चेकआउट कर धूरा से लैंसडाउन वापस लौट रहे तभी उनकी कार बंशीघाट शमशान घाट के पास मोड़ पर अनियंत्रित हो गई जिससे कार 10 मीटर खड्डे में गिर गई। जिससे एक बच्ची की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना की सुचना मिलती ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर सभी को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *