Saturday, July 4, 2026
Latest:
उत्तराखंड

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025 की घोषणा, डेयरी किसानों को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का सम्मान

देहरादून : केंद्र सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार (NGRA) 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी गयी है। यह पुरस्कार देश में पशुधन और डेयरी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान माना जाता है।

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार (NGRA) 2025 के तहत जनपद चंपावत के प्रदीप पंगरिया को सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान (पूर्वोत्तर/हिमालयी श्रेणी) के रूप में चयनित किया गया है। वहीं सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति/दूग्ध उत्पादक कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक संगठन (पूर्वोत्तर/हिमालयी श्रेणी) में कुल्हा दूग्ध उत्पादक सहकारी समिति ऊधमसिंह नगर को चयनित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *