Tuesday, September 29, 2026
Latest:
उत्तराखंड

मैनहोल अब ‘मशीन होल’ के रूप में होंगे विकसित , राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने दिए निर्देश, मैनुअल सीवर सफाई पर लगेगी रोक

देहरादून : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने बीजापुर गेस्ट हाउस, देहरादून में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों, उनके सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में अध्यक्ष मकवाना ने कहा कि सफाई कर्मचारी एवं पर्यावरण मित्र शहरों और समाज को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा करना प्रशासन और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर अपर सचिव/निदेशक, शहरी विकास विनोद गिरि गोस्वामी, एडीएम के.के मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *