उत्तराखंड

भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री’ के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी थाईलैंड रवाना

अभ्यास में भारतीय सेना और थाई शाही सेना की 85-85 जवानों की टुकड़ियां हिस्सा लेंगी। भारतीय दल में मुख्य रूप से 9 गोरखा राइफल्स के सैनिक शामिल हैं, जबकि थाई दल में 5वीं डिवीजन की 25वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड की तीसरी बटालियन के जवान भाग ले रहे हैं।

‘मैत्री’ अभ्यास के दौरान कंपनी स्तर का संयुक्त प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें जंगल और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में संचालन, उग्रवाद और आतंकवाद से निपटने तथा संयुक्त अभियानों की क्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। प्रशिक्षण में क्षेत्र अभ्यास, युद्ध संबंधी चर्चाएं, व्याख्यान, प्रदर्शन और समापन सत्यापन अभ्यास शामिल होंगे।

दोनों देशों की सेनाएं अभ्यास के दौरान अपने परिचालन अनुभव साझा करने के साथ-साथ संयुक्त अभियानों में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरणों और तकनीकों का प्रदर्शन भी करेंगी। वर्ष 2006 में शुरू हुआ ‘मैत्री’ अभ्यास भारत और थाईलैंड के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच है। यह दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता, आपसी समझ और सद्भावना को बढ़ावा देने के साथ दोनों देशों के दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *