देहरादून में तेज बारिश से बड़ा हादसा, करगी ग्रांट में दो दुकानें और एक मकान ढहा, लोगों में दहशत
मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य भर में तेज बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की प्रबल संभावना है। स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जिलों के लिए अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जैसे अन्य जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
लगातार हो रही बारिश के बढ़ते खतरे को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने बचने की अपील की है। विशेष रूप से पहाड़ी व संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और प्रशासनिक दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

