उत्तराखंड

देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, बिजली गिरने की आशंका

देहरादून : उत्तराखंड में लगातार बिगड़ रहे मौसम के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए 20 अगस्त को भी देहरादून जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश में मौसम विभाग के पूर्वानुमान और राष्ट्रीय आपदा चेतावनी तंत्र से प्राप्त अलर्ट का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 20 अगस्त को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *