Wednesday, April 29, 2026
Latest:
उत्तराखंड

हरिद्वार गंगा कॉरीडोर में रोडी बेलवाला क्षेत्र में संवरेगा गंगा तट, मुख्यमंत्री धामी ने 227 करोड़ की धनराशि की दी स्वीकृत

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹227.73 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन किया गया है। उन्होंने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के अन्तर्गत रोडी बेलवाला क्षेत्र पुनरोद्धार विकास कार्य हेतु ₹59.11 करोड़ की योजना का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा गैरसैंण (चमोली) विधानसभा परिसर, भराडीसैंण में सम्पूर्ण चहारदीवारी एवं मुख्य गेट के निर्माण कार्य हेतु वास्तविक लागत ₹9.87 करोड़ के सापेक्ष द्वितीय किश्त के रूप में 40 प्रतिशत अर्थात ₹3.95 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

उन्होंने वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत राज्य को पूंजीगत निवेश हेतु विशेष सहायता योजना के अन्तर्गत MDDA देहरादून एवं DDA नैनीताल की 09 योजनाओं हेतु आवास विभाग, उत्तराखण्ड को आवंटित धनराशि ₹164.67 करोड़ की स्वीकृत का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इस धनराशि का शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने सातवें पुनरीक्षित वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे स्वायत्तशासी संस्थाओं UCOST एवं USAC के नियमित कार्मिकों के लिए महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर 01 जनवरी, 2025 से 55 प्रतिशत तथा 01 जुलाई, 2025 से 58 प्रतिशत किये जाने की अनुमति प्रदान किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *