Wednesday, September 23, 2026
उत्तराखंड

अत्याचार से प्रभावित हर व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पीड़ितों की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय अथवा उत्पीड़न की शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो और पीड़ितों को शासन-प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि कानून का प्रभावी पालन और पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार ही सुशासन की पहचान है। सरकार का प्रयास है कि अत्याचार से प्रभावित व्यक्ति स्वयं को अकेला न समझे और उसे समय पर सुरक्षा, सहायता और न्याय उपलब्ध हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *