Saturday, May 16, 2026
Latest:
उत्तराखंड

हर शनिवार “नो व्हीकल डे” साइकिल से दफ़्तर आयेंगे सूचना विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी : महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी

देहरादून : ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूचना विभाग में एक नई पहल की शुरुआत की गई है। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने विभाग में प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने के निर्देश जारी किए हैं।

महानिदेशक ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वे प्रत्येक शनिवार को कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन, साइकिल अथवा अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े सकारात्मक बदलाव का आधार बनते हैं और यह पहल ऊर्जा संरक्षण के राष्ट्रीय अभियान को मजबूती प्रदान करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सूचना विभाग स्वयं इस पहल को अपनाकर समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। “नो व्हीकल डे” के माध्यम से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि कार्बन उत्सर्जन में कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *