उत्तराखंड

राजीव गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून : राजीव गांधी के शहादत दिवस पर देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

इस मौके पर गणेश गोदियाल ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता और सूचना क्रांति का जनक बताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से देश तकनीकी और आर्थिक रूप से मजबूत बना। उन्होंने कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाने और युवाओं को मतदान का अधिकार देने जैसे ऐतिहासिक फैसलों ने भारतीय लोकतंत्र को नई दिशा दी।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पंचायतों को मजबूत करने का काम किया है और 73वें व 74वें संविधान संशोधनों के जरिए स्थानीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाया गया। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि राजीव गांधी के नेतृत्व में सूचना क्रांति की नींव रखी गई, जिसका लाभ आज देश को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देने का निर्णय युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने वाला साबित हुआ।कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *