Saturday, July 25, 2026
Latest:
उत्तराखंडराजनीति

सीएम धामी ने झोंकी ताकत, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में हल्द्वानी में किया रोड शो, बोले मोदी को तीसरी बार पीएम बनाना है

हल्द्वानी : उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है।आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा, ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस ने नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई है। इस सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी पिछली बार के विजेता अजय भट्ट हैं,कांग्रेस ने प्रकाश जोशी को अजय भट्ट के मुकाबले मैदान में उतारा है। सीएम धामी अपनी पार्टी के प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में हल्द्वानी में रोड शो कर रहे हैं, वहीं राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अपनी पार्टी कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *