Friday, July 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने विदेश मंत्री डॉ.एस. जयशंकर से म्यांमार में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षित वापसी का किया अनुरोध 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्री डॉ.एस. जयशंकर से म्यांमार में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षित वापसी का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री को अवगत कराया है कि म्यांमार के कॉल सेंटरों द्वारा उत्तराखण्ड के 15 से अधिक पुरुषों और नौ महिलाओं को अगवा कर उन्हें म्यांमार में कॉल सेंटरों में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से पीड़ितों के परिजन मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना से उत्तराखण्ड के लोगों में भी भय बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए विदेश मंत्री से सहायता की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *