Friday, April 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को सौंपी संसदीय कार्यमंत्री की जिम्मेदारी

देहरादून:  उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को संसदीय कार्यमंत्री के कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी विधानसभा के द्वितीय सत्र के दौरान संबंधित विभागों से जुड़े सवालों के उत्तर देने के लिए उन्हें अधिकृत किया है। सुबोध उनियाल पहले से ही प्रदेश में अपने सक्रिय कार्य और लम्बे अनुभव के लिए जाने जाते हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, 19 अगस्त से शुरू हो रहे द्वितीय सत्र में मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों से प्राप्त सभी विधायी एवं संसदीय प्रश्नों के उत्तर देने और आवश्यक कार्यों को संपादित करने का दायित्व अब मंत्री सुबोध उनियाल निभाएंगे।

गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा का यह द्वितीय सत्र कई महत्वपूर्ण विधायी कार्यों और चर्चाओं का गवाह बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *